फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America Attack on Iran: 'ईरान 5 साल में परमाणु बम बना लेगा' ओवैसी ने ट्रंप को दी चेतावनी!

Sun, 22 Jun 2025 03:10 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

ईरान पर अमेरिकी हमलों पर एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, 'यह अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है। ऐसा करके मुझे यकीन है कि आने वाले पांच साल में ईरान एक परमाणु राज्य बन जाएगा। हमले से पहले ईरान ने अपने भंडार को स्थानांतरित कर दिया होगा। ये एक निवारक नहीं होगा। अब कई अरब देश सोचेंगे कि उन्हें परमाणु क्षमता की जरूरत है।'अमेरिका ने ईरान पर हमला किया जिसके बाद AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका पर कई सवाल खड़े किए हैं.ईरान पर किए गए अमेरिका के हमले को लेकर ओवैसी ने कहा, ऐसा करने से, मुझे यकीन है कि ईरान आने वाले 5-10 वर्षों में एक परमाणु देश होगा. दरअसल, ओवैसी ने कहा कि अगर इजराइल इस तरह से हमला करेगा, अमेरिका अटैक करेगा तो आने वाले 5-10 वर्षों में ईरान परमाणु ताकत बन जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा क्या मालूम हो सकता है कि ईरान ने अमेरिकी हमले से पहले, न्यूक्लियर कार्यक्रम के लिए अपना स्टॉक शिफ्ट कर दिया होगा. ओवैसी ने कहा, अमेरिका के ईरान पर इस अटैक के बाद अब कई अरब देश सोचेंगे कि उन्हें परमाणु क्षमता की जरूरत है. वो भी सोचेंगे कि अगर हमें इजराइल के अटैक से बचना है तो हमें भी न्यूक्लियर पावर चाहिए होगी. इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप और उन्हें नोबल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश करने वाले पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने इस्राइलल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका की एंट्री पर कहा कि क्या इसीलिए पकिस्तान ने ट्रंप को शांति पुरस्कार देने की सिफारिश की थी। क्या इसीलिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ लंच किया था? आज वे सभी बेनकाब हो गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें