ये खबर एक चेतावनी है उन लोगों के लिए जो बस की छत पर बैठकर सफर करते हैं। जी हां क्योंकि बिहार के गया में 20 लोगों को इसका सबक मिल गया है। एक शादी समारोह से लौट रही बस के ऊपर करीब 23 लोग सवार थे लेकिन तभी बस हाईटेंशन तार तार से टकरा गई, जिसके बाद 20 लोगों को करेंट लग गया। सभी युवक अस्पताल में भर्ती हैं।