संसद के बजट सत्र जैसे ही शुरू हुआ, तो सत्ता पक्ष के सदस्यों ने राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर हंगामा कर दिया। भाजपा सांसदों ने दोनों सदनों में राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग उठाई। सत्र की शुरुआत से पहले माना जा रहा था कि अदाणी और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष, सत्ता पक्ष की जबरदस्त घेराबंदी करेगा, लेकिन पीएम मोदी के मास्टर स्ट्रोक को भांपने में विपक्ष कामयाब नहीं हुआ। विपक्ष से जिस हंगामे की उम्मीद थी, वह तो सत्ता पक्ष ने ही कर दिया। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कहना पड़ा कि हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं। केंद्र सरकार, संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। कांग्रेस पार्टी उनके पीछे विक्रम-बेताल के जैसे लगी है, उन्हें छोड़ेंगे नहीं।