डांस करते-करते एक और मौत का मामला आया सामने है। पिछले कई दिनों में ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले, जिसमें डांस करते-करते अचानक से मौत हो गई। यूपी के बरेली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक बर्थडे पार्टी में डांस करते समय शख्स की मौत हो गई। ऐसे ही मैनपुरी में हनुमान के रोल में डांस कर रहे व्यक्ति की मौत हो जाती है। और ऐसा ही एक मामला अब जम्मू में सामने आया है।