फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग तड़पता रहा, लोग देखते रहे, ये है नोटबंदी का साइड इफेक्ट

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ तंजावुर Updated Mon, 05 Dec 2016 05:40 PM IST

तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की बैंक लाइन में खड़े रहने के दौरान मौत हो गई। 70 साल के किसान सुब्रमणयम यहां के पापनासम के पास वाजकई गांव में इंडियन बैंक की शाखा में पहुंचे थे जहां वे पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे थे। जैसे ही उन्होंने बैंक से कैश निकाला, वैसे ही वो बेहोश हो गए। वीडियो में दिख रहा है कि घटना के वक्त एक भी शख्स बुजुर्ग की मदद के लिए आगे नहीं आया। इस दौरान बुजुर्ग व्यक्ति अपनी बीवी की गोद में लेटा हुआ एंबुलेंस का इंतजार कर रहा था। डॉक्टर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बुजुर्ग दम तोड़ चुका था। फिलहाल पापनासम पुलिस ने बुजुर्ग के शव को उसके गांव वाजकई भेज दिया। सुब्रमणयम के बैंक अकाउंट में 17 हजार रुपये बैलेंस था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें