नोटबंदी के बाद अब सरकार ने बैंक खातों में पुराने नोट जमा करने की सीमा भी तय कर दी है। सरकार ने कहा है कि 5000 रुपए से ज्यादा के 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट 30 दिसम्बर तक एक ही बार बैंक खाते में जमा कराए जा सकेंगे। वहीं रिजर्व बैंक ने कहा है कि ये जमा भी जवाब तलब करने के बाद ही स्वीकार किए जाएंगे । जमा कराने वक्त जमाकर्ता से दो बैंक अधिकारियो की मौजूदगी में पूछा जाएगा कि आखिरकार अब तक पैसा क्यों नहीं जमा कराया गया. जवाब संतोषजनक होने के बाद ही पैसा जमा होगा । हालांकि 30 दिसम्बर तक 5000 रुपए से कम के पुराने नोट जितनी बार चाहे जमा करा सकते हैं।