फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-मथुरा में अधिकारियों के ताबड़तोड़ निरीक्षण से हड़कंप

Mon, 24 Apr 2017 11:06 PM IST
सीपी चौहान, रामकुमार रौतेला, अमर उजाला टीवी/ आगरा

आगरा, मथुरा और एटा जिले में सोमवार को अधिकारी एक्शन मोड में दिखाई दिए। आगरा में जहां एडीए वीसी अजय यादव जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों व डॉक्टरों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तो वहीं मथुरा में अपर आयुक्त प्रशासन प्रभात कुमार शर्मा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। अपर आयुक्त ने राजीव भवन का भी दौरा किया जहां 25 कर्मी अनुपस्थित मिले। इधर एटा में डीएम अमित किशोर ने विकास भवन में मारा छापा। विकास भवन के गेट बंद करवाकर किया निरीक्षण। अनुपस्थित मिले 11 अफसर और 55 कर्मचारी। अनुपस्थित लोगों का वेतन रोकने का आदेश देते हुए जवाब मांगा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें