फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब बिहार में तिहरा हत्याकांड' खेसारी लाल यादव के गांव का मामला, जानिए क्या है पूरा मामला?

दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या के 24 घंटा अंदर अब बिहार में तिहरा हत्याकांड हो गया। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गांव में अपराधियों ने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है। मंगलवार देर रात्रि करीब दो बजे अपराधियों ने पिता और उनकी दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही अपराधियों ने मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपराधियों ने प्रेम प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें