आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के विधायकों की सैलरी 12 हजार से बढ़कर 30 हजार रुपये करने की स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा भत्ते भी बढ़ाने का सुझाव दिया है। इस तरह दिल्ली के विधायकों को अब वेतन और भत्ते मिलाकर 90 हजार रुपये मिलेंगे।भारद्वाज ने कहा कि अब भी दिल्ली के विधायकों की सैलरी सभी राज्यों के विधायकों के मुकाबले सबसे कम है। भारद्वाज ने कहा कि पहले दिल्ली में विधायकों को वेतन में 54 हजार रुपये मिलते थे। इसके बावजूद कई वेबसाइटों पर दिल्ली के विधायकों की सैलरी 2.10 लाख रुपये दिखाई जा रही है