फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vice President: नीतीश कुमार बनेंगे उपराष्ट्रपति? BJP-JDU के दावों से सियासी हड़कंप

Tue, 22 Jul 2025 06:39 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Jagdeep Dhankhar Resigns: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात को अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पद से इस्तीफा दिया है। लेकिन, बिहार विधानसभा चुनाव की गरमी के बीच जगदीप धनखड़ का जिस तरह से इस्तीफा हुआ है, उसमें यह बात फिर तेजी से उठ रही है कि क्या नीतीश कुमार भारत के उपराष्ट्रपति बनने वाले हैं?

बता दें कि, जैसे ही जगदीप धनखड़ के उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफे की खबर सामने आई, वैसे ही बिहार के राजनीतिक दलों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि, क्या नीतीश कुमार अगले उपराष्ट्रपति बनेंगे? जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद बिहार के विपक्षी नेता इस बात को नीतीश कुमार से जोड़ना शुरू कर दिया है। इन सभी चर्चाओं के बीच बिहार के मंत्रियों से लेकर BJP-JDU और RJD नेताओं के बयान भी सामने आए है।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा, "इसका फैसला केंद्र सरकार करेगी। अगर बिहार से कोई उपराष्ट्रपति बनता है तो मुझे खुशी होगी।" वहीं, बिहार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा, "यह अच्छी बात है। अगर वह उपराष्ट्रपति बन जाते हैं, तो इसमें क्या समस्या है?..."

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें