नीतीश सरकार में खदान एवं भूगर्भीय मामलों के मंत्री और बीजेपी नेता विनोद कुमार सिंह ने पटना में बीजेपी कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय ना बोलने पर पत्रकारों को ‘पाकिस्तान का समर्थक’ करार दे दिया। दरअसल नई सरकार में शामिल बीजेपी के 12 मंत्रियों के सम्मान में हुए संकल्प सम्मेलन के दौरान विनोद कुमार सिंह ने विवादित बयान दिया।