लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है. गडकरी ने कहा कि वो इस लोकसभा चुनाव में अपने इलाके में बैनर-पोस्टर नहीं लगाएंगे. किसी को चाय-पानी का इंतजाम भी नहीं करेंगे. उन्होंने साफ कहा कि मैं लोगों की ईमानदारी से सेवा करूंगा.