नए साल आने में अब चंद घंटों का वक्त बचा है। भारत समेत दुनियाभर में नए साल पर जश्न मनाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है, लेकिन हैप्पी न्यू ईयर के जश्न पर ओमिक्रॉन ने पहरा लगा दिया है। भारत में ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकारों ने कोविड-19 से जुड़ी नई गाइडलाइंस लागू कर दी है।