फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, नीट-पीजी काउंसलिंग 2021 में ओबीसी और ईडब्लूएस को आरक्षण रहेगा बरकरार

Fri, 07 Jan 2022 12:21 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

नीट-पीजी में काउंसलिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद फिलहाल हरी झंडी दे दी है। ओबीसी के लिए भी 27 फीसदी आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिल गई है। ईडब्लूएस के लिए 10 फीसदी आरक्षण इस वर्ष भी प्रभावी, भविष्य में इस कोटे को जारी रखा जाएगा या नहीं, सुप्रीम कोर्ट करेगा निर्णय, अगली सुनवाई मार्च के दूसरे हफ्ते में होगी । मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ ने लंबी बहस पर एक वकील से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अदालत में कोई EWS नहीं हैं.यहां सीनियर-जूनियर सब बराबर हैं। हम राष्ट्रीय हित में मामले को जल्द खत्म करना चाहते हैं जिससे काउंसलिंग शुरू हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें