फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Manipur Visit: पीएम मोदी के मणिपुर दौरे पर क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह?

Sat, 13 Sep 2025 06:18 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर के दौरे गए। दो साल पहले यानी 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद यह मणिपुर की उनकी पहली यात्रा थी। पीएम मोदी के मणिपुर दौरे पर जमकर राजनीति भी देखने को मिल रही है। वहीं, अब मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी पीएम मोदी के इस दौरे पर बड़ा बयान दिया है।

एन. बीरेन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान अतिवृष्टि होने के बावजूद जनसैलाब देखने को मिला... हम आशा करते हैं कि प्रधानमंत्री के इस दौरे के बाद मणिपुर विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी का मैं हृदय से स्वागत करता हूं और उनका अभिनंदन करता हूं।" 

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर दौरे पर गए। पीएम मोदी ने इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। बता दें कि, मई 2023 में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद पीएम मोदी की यह पहली मणिपुर यात्रा है। राज्य में महीनों जारी रही हिंसा में 250 से ज्यादा लोग मारे गए और हजारों बेघर हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें