विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी डॉक्टर प्राची आर्य ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वो नोटबंदी के साथ ही किसानों के कर्जमाफी का भी ऐलान करें। मुजफ्फरनगर में पत्रकारों से बात करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि टमाटर और प्याज उगाने वाले किसान इनके दाम गिरने से बर्बादी हो गए हैं, इसके अलावा पंजाब, महाराष्ट्र और बुंदेलखंड के किसान भी कई साल से कर्ज के बोझ से दबे हुए हैं, ऐसे में सरकार को इनका कर्ज माफ कर देना चाहिए।