फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम दुकानदारों के रंगों से होली खेलता है बरेली

Thu, 09 Mar 2017 11:38 PM IST
गजेंद्र सिंह , भानु प्रताप भारद्वाज, अमर उजाला टीवी/ बरेली

सौहार्द के मामले में बरेली पीछे नहीं है। यहां अगर हिन्दू होली खेलता है तो मुसलमान रंग उपलब्ध कराते हैं। जी हां! बरेली में करीब चार से पांच कारोबारी ही हैं जो थोक में होली के रंग और पिचकारी का काम करते हैं। इसमें दो दुकानदार मुसलमान हैं। चौक बाजार में इस्लाम और उनके दो भाई पिछले 50 साल से अपना पुश्तैनी काम कर रहे हैं। होली और दिवाली में भी ये त्यौहार से जुड़े सामान बेचते हैं। इसी तरह सिविल लाइन्स में नसीम पिछले 30 साल से रंग का काम कर रहे हैं। ये होली भी खेलते हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें