उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुस्लिम महिलाओं ने रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए राखी भेजी है। महिलाओं ने राखी भेजकर पीएम मोदी के प्रति प्यार जताया, साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार के तीन तलाक मुद्द पर किए गए प्रयासों की तारीफ की।