अक्सर आप साम्प्रदायिक हिंसा की खबरें पढ़ते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसी खबर दिखा रहे हैं जो साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल है. मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के रहने 34 वर्षीय जावेद अंसारी ने भागवाज गांव में हनुमान मंदिर के विस्तार के लिए अपनी जमीन का एक बड़ा हिस्सा दान दिया है।