मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 40वीं एजीएम में मुकेश अंबानी ने जियो इंफोकॉम की अब तक की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जो जियो के उपभोक्ता हैं। इस दौरान रिलायंस जियो की ओर से स्मार्ट फोन का भी ऐलान किया गया, जिसके लिए ग्राहक को 1500 रुपये की रिफंडेबल राशि देनी होगी।