MP Road Accident: सुबह-सुबह एमपी से दुखद खबर सामने आई है दरअसल मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीमेंट से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जिले के मेघनगर में हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।