मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। शनिवार को कमलनाथ अचानक अपना छिंदवाड़ा दौरा रद्द कर दिल्ली आ गए। इस दौरान उनके साथ छिंदवाड़ा सांसद और उनके बेटे नकुलनाथ भी थे। कमलनाथ के इस दौरे को लेकर मध्यप्रदेश का सियासी पारा चरम पर है।