फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में शांति बहाली के लिए उपवास करेंगे ‘मामा’

Sat, 10 Jun 2017 08:12 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी, नई दिल्ली

पूरा मध्यप्रदेश किसान आंदोलन की आग में जल रहा है। मंदसौर में पांच किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। हालात दिन ब दिन बेकाबू होते जा रहे हैं। बीजेपी लगातार कांग्रेस पर दंगा भड़काने के आरोप लगा रही है। इन सबके बीच सूबे के मुखिया ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ने में काफी वक्त ले लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राज्य में शांति बहाली के लिए उपवास करने का ऐलान किया है। सीएम शनिवार की सुबह 11 बजे से भोपाल के दशहरा ग्राउंड में उपवास करेंगे। राज्य में शांति बहाली को लेकर शिवराज मामा ने क्या एलान किया आप भी सुनिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें