गुरुवार को भारत और पोलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पोलैंड की प्रधानमंत्री बीटा सजीडो ने बात की। एक साझा बयान के दौरान, उपराष्ट्रपति अंसारी ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए एमओयू यानि ‘मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिग’ पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पौलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर गए हैं।