पंजाब नेशनल बैंक ऋण घोटाले मामले में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। बेल्जियम की संघीय लोक सेवा ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि भगोड़े भारतीय व्यवसायी मेहुल चोकसी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में उसे हिरासत में रखा गया है। बेल्जियम का कहना है कि भारत ने उसके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध भी किया है। बेल्जियम की संघीय लोक सेवा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संघीय लोक सेवा इस बात की पुष्टि करता है कि मेहुल चोकसी को शनिवार 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया था।