पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती का लगभग जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। राजभवन में महबूबा मुफ्ती और निर्मल सिंह गवर्नर एन.एन वोहरा के पास पहुंचे, जिसमें सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। इस तरह से राज्य में एक बार फिर बीजेपी और पीडीपी की गठबंधन सरकार बनना तय है।