मेरठ की डीएम बी. चंद्रकला अपनी इमानदार छवी की वजह से अकसर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वो अपने काम के बदले मिले ईनाम की वजह से दूसरे अधिकारियों से आगे निकल गई हैं। डीएम दीदी के नाम से मशहूर बी.चंद्रकला को पीएम नरेंद्र मोदी ने शाबाशी देते हुए उन्हें स्वच्छता अभियान का निदेशक बना दिया है। मौजूदा वीडियो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जब अमर उजाला टीवी ने डीएम बी.चंद्रकला से खास बात की थी।