बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने अपनी पार्टी के खातों में 104 करोड़ रुपये जमा करने की जांच की खबरों पर करारा हमला बोला है। मायावती ने सफाई दी कि उनकी पार्टी ने सभी कानूनों का पालन करते हुए रुपये बैंक में जमा कराए हैं। मायावती ने बीजेपी पर अपने खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया और चुनौती दी कि नोटबंदी के ऐलान से पहले और बाद में बीजेपी अपने खाते में जमा पूरे चंदे का हिसाब लोगों के सामने रखे।