जैसे-जैसे एमसीडी की चुनावी जंग की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे बीजेपी और आम आदमी पार्टी में आरोपों का दौर तेज होने लगा है। ताजा हमला बोला है दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने, पहले तो आप में सेंध लगाकर उनके विधायक को तोड़ लिया, फिर ठेके वाले सफाई कर्मचारियों की नौकरियों के मुद्दे पर केजरीवाल को घेरा।