मणिपुर में सोमवार को दोपहर तीन बजे जिरीबाम जिले के जकुराधोर और बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन के पास CRPF पोस्ट पर 200 से अधिक हथियारबंद उग्रवादियों ने हमला कर दिया। जिस वक्त यह औचक हमला हुआ, तब पोस्ट पर सिर्फ डेढ़ से दो दर्जन जवान तैनात थे। इसके बावजूद CRPF जवानों ने दो सौ से ज्यादा उग्रवादियों को मात्र 45 मिनट में खदेड़ दिया।