फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइट जींस पहनकर चला रहा था कार, पड़ गया हार्ट अटैक

Fri, 22 Nov 2019 03:31 PM IST
Asif Iqbal कनवर्जेंस डेस्क, अमर उजाला

टाइट जींस या पैंट पहनना बेशक इन दिनों युवा पीढ़ी की जीवनशैली में पसंदीदा हो, लेकिन इसके कई गंभीर दुष्प्रभाव भी हैं। दिल्ली के ही पीतमपुरा निवासी 30 वर्षीय सौरभ कुछ समय पहले टाइट जींस पहन अपनी नई कार से दोस्तों के साथ ऋषिकेश के लिए रवाना हुए थे। करीब चार से पांच घंटे की यात्रा करने के बाद उन्हें पैर सोने का एहसास हुआ, लेकिन दोस्तों के साथ होने की वजह से उन्होंने इस पर गौर नहीं किया। तीन दिन बाद वापस दिल्ली आने के बाद उन्हें सांस फूलने में तकलीफ हुई तो अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें