लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को फरियाद न सुनने से नाराज एक शख्स पेड़ पर चढ़ गया।मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस काफी देर तक युवक को नीचे उतारने कोशिश में जुटे रहे। बाद में काफी मशक्कत के बाद युवक को पुलिस ने पेड़ से उतारा।