एक बार फिर सिस्टम की मौत हुई, एक बार फिर एक शख्स अपने करीबी की लाश को अकेले ढोने पर मजबूर हुआ, इस बार तस्वीरें आईं असम के माजूरी से जहां, एंबुलेंस न मिलने से एक शख्स को साइकिल पर बांध कर अपने भाई की लाश शहर से गांव ले जानी पड़ी। ये इलाका असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के विधानसभा क्षेत्र के करीब है। साइकिल पर लाश बांधने की तस्वीरें सामने आने के बाद असम में सियासी तूफान खड़ा हो गया और मुख्यमंत्री को इस घटना की जांच के आदेश देने पड़े।