फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP के Indore में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत | Building Collapse | Breaking

Tue, 23 Sep 2025 11:58 AM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र में सोमवार रात एक तीन मंजिला पुरानी इमारत अचानक ढह गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए महाराजा यशवंतराव अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान अल्फिया और फ़ईममुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है, जो चाचा-भतीजी थे। जानकारी के अनुसार, दो लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हो सकते हैं, जिनकी तलाश देर रात तक जारी रही। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि घायलों में से चार की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें