फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra New CM Update: एकनाथ शिंदे को लेकर संजय शिरसाट का बड़ा दावा

Sat, 30 Nov 2024 12:41 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में सीएम चेहरे से पर्दा नहीं उठ सका। इसके लिए मुंबई में एक और बैठक होने वाली है। महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही इसी उथल-पुथल के बीच एकनाथ शिंदे का दरयागांव जाना सुर्खियों में है। शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता संजय शिरसाट ने कहा कि, जब भी मुख्यमंत्री को कोई बड़ा राजनीतिक फैसला लेना होता है या वो मुश्किल परिस्थितियों में फंसते हैं, तो वह अपने गांव दरयागांव जाते हैं। शिरसाट ने आगे कहा कि जब भी कोई राजकीय पेच आता है या उन्हें सोचने के लिए समय चाहिए होता है, तो वह दरयागांव को प्राथमिकता देते हैं। वहां न उनका मोबाइल लगता है, न उनसे संपर्क हो पाता है। शांति से विचार कर, वह वहां से बड़ा निर्णय लेकर लौटते हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें