महाराष्ट्र की बीजेपी नीत महायुति सरकार ने राज्य के एक और शहर का नाम बदलने का फैसला किया है। इसके तहत सांगली जिले के इस्लामपुर शहर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया है। यह जानकारी राज्य सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन दी। भुजबल ने बताया कि यह फैसला राज्य सरकार ने लिया है और इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है। वहीं इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किए जाने पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा , "एक ज़माना आया जब आक्रमणकारियों ने कई इलाकों का नाम बदल दिया था। अगर किसी विधायक ने किसी इलाके का नाम बदलने की माँग की है, तो सरकार भी उसकी संस्कृति और विरासत को वापस लाना चाहती है। क्या आक्रमणकारी तय करेंगे कि हमारी ज़मीन का नाम क्या होगा? सरकार हिंदुत्व से जुड़े सभी मुद्दों पर सकारात्मक है
वहीं महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा , "...आज, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। यह उस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी...हमारे देश में किसी जगह का नाम इस्लामपुर नहीं हो सकता, जहाँ बहुसंख्यक लोग हिंदू हैं। क्या यह पाकिस्तान है?...यह एक 'हिंदू राष्ट्र' है, इसलिए जगहों के नाम हिंदू विचारधारा वाले होने चाहिए..."
वहीं इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे कहते हैं, "यह सरकार केवल जातिवाद और संघर्ष पैदा करने में रुचि रखती है।
सांगली में इस्लामपुर का नाम बदलने की मांग लंबे समय से उठ रही थी. गुरुवार को महाराष्ट्र कैबिनेट ने इस्लामपुर को ईश्वरपुर करने के फैसले पर मुहर लगाई. अगले दिन, शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा में नाम परिवर्तन की आधिकारिक घोषणा की. लेकिन इसके बाद विरोधियों ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है..
अजित पवार गुट की पार्टी एनसीपी के नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने विधानसभा को बताया कि गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में नाम बदलने को लेकर निर्णय लिया गया. उन्होंने जानकारी देते हुए ये भी बताया कि राज्य सरकार कैबिनेट के इस फैसले को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजेगी.