फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Flood News : महाराष्ट्र में भीषण बारिश से मची तबाही, NDRF की 17 टुकड़ियां की गई तैनात

Wed, 24 Sep 2025 03:23 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "आज कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा हुई...एनडीआरएफ की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। सरकार ने बड़ी संख्या में लोगों के लिए विभिन्न स्थानों पर भोजन और आवास की व्यवस्था की है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की लगभग 17 टुकड़ियां बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। हमने किसानों को तत्काल मुआवज़ा देने का फैसला किया है.यह पैसा अगले 10 दिनों के भीतर किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा.हमारे सभी मंत्री कल बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मराठवाड़ा में बाढ़ की परिस्थिति को लेकर मैं सभी जिला अधिकारियों, NDRF रेस्क्यू टीम के साथ संपर्क में हूं। किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस समय किसानों की मदद करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। हमारे मुख्यमंत्री और सभी मंत्री स्वयं जाकर स्थिति का जायजा लेने वाले हैं। लोगों को तत्काल मदद मिलनी चाहिए। जब-जब किसान संकट में आया है तब-तब सरकार उनके साथ खड़ी रही है। दिवाली से पहले नुकसान की भरपाई करने का काम किया जाएगा।"

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड़ जिलों में मंगलवार को भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़ने के कारण गोदावरी नदी के किनारे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। धाराशिव जिला पहले से ही बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहा है और मराठवाड़ा के 129 राजस्व इलाकों में पिछले चौबीस घंटों में बहुत ज्यादा बारिश हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा कि राज्य सरकार को उन किसानों की जल्द से जल्द मदद करनी चाहिए, जिन्हें भारी बारिश की वजह से नुकसान हुआ है। सोमवार की रात से मराठवाड़ा क्षेत्र के छत्रपति संभाजीनगर के जयकवाडी बांध और बीड़ के माजलगांव बांध के जलस्रत वाले इलाकों में तेज बारिश हो रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें