फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र के मुस्लिम बदलेंगे गेम! अखिलेश-ओवैसी का बड़ा खेल?

Tue, 15 Oct 2024 09:30 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र चुनाव की तारीखों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे। 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन होंगे और आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। उन्होंने कहा कि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है। वहीं मतदान की तारीख 20 नवंबर को होगी। मतगणना की तारीख 23 नवंबर है। इस तरह से चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के लिए चुनाव की तारीखों का एलान किया। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद अब महाराष्ट्र की सियासत में हलचल और तेज होगी। ऐसे में कई छोटे दल भी किंगमेकर बनने की कवायद में हैं, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी से लेकर सपा जैसी मुख्य पार्टियां भी हैं। सपा और ओवैसी की नजर मुस्लिम वोट बैंक पर है, जिससे महा विकास आघाड़ी की सियासी चुनौती बढ़ती हुई नजर आ रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें