Maharashtra Election: महाराष्ट्र में हुए महीने भर के प्रचार के बाद अब बारी है जनता की। राज्य में अगले पांच साल कौन राज करेगा, यह तय करने के लिए मतदाता 20 नवंबर यानी आज मतदान कर रहे हैं। महाराष्ट्र के सियासी रण में कुल 4,136 उम्मीदवार उतरे हैं, जिनके भाग्य का फैसला होगा।