पालघर के नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को एक होटल के बाहर बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। होटल के अंदर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की बैठक चल रही थी। बहुजन विकास अघाड़ी के विधायक क्षितिज ठाकुर और उनके कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाया।