महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। इस बीच, देखने को मिल रहा है कि अधिकांश राजनीतिक दलों को पार्टी में विद्रोह और विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। ऐसे में महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधन के दलों के कई उन नेताओं ने भी निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है, जिन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला था। अब ये नेता सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के लिए सिरदर्द बन गए हैं।