मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में महाकुंभ को लेकर विरोधियों को आइना दिखाया. उन्होंने कहा कि 13 जनवरी से 22 फरवरी के बीच 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है. यह उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य को दुनिया के सामने रखता है. उन्होंने कहा कि क्या 60 करोड़ लोग एक निश्चित समयसीमा के अंदर एक जगह पर एकत्र हो पाएंगे क्या?