फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahagathbandhan Seat Sharing: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बनी बात! लालू-तेजस्वी से अशोक गहलोत की मुलाकात

Wed, 22 Oct 2025 06:13 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Mahagathbandhan Seat Sharing: महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मचे विवाद के बीच राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के साथ राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

लालू यादव से मुलाकात करने से पहले दोनों नेताओं ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की। तीनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत चली। करीब 54 मिनट तक तेजस्वी ने दोनों नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद अशोक गहलोत और कृष्णा अल्लावरू लालू प्रसाद के मुलाकात करने राबड़ी आवास पहुंचे। यहां पर करीब 35 मिनट तक अशोक गहलोत और लालू प्रसाद की बातचीत हुई।

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने लालू और तेजस्वी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "कल प्रेस कॉन्फ्रेंस है, सारा भ्रम दूर हो जाएगा। महागठबंधन एकजुट होकर मैदान में उतर रहा है। 243 सीटों में से 5-10 सीटों पर लोकल मुद्दे भी होते हैं वहां फ्रेंडली फाइट हो सकती है। कोई दिक्कत नहीं है।"

वहीं, बिहार के लिए AICC प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि, "हमने आगे की रणनीतियों और सरकार बनने के बाद राज्य के लोगों के लिए कैसे काम कर सकते हैं, इस पर चर्चा की। कल हर विवरण दिया जाएगा। NDA को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने पिछले 5 वर्षों में क्या किया है।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें