नोटबंदी के बाद पूरे देश में नई करेंसी पाने के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। एटीएम और बैकों के सामने लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। आम आदमी एक तरफ कैश के लिए परेशान हैं तो दूसरी तरफ उन्हें पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ रही है। ये दो तस्वीरें आप देख रहे हैं...एक तस्वीर यूपी के बागपत की है तो दूसरी तस्वीर यूपी के ही फतेहपुर की है। नोट तो नहीं मिली लेकिन लाठियां जरूर मिल गई। ऐसे में आम लोगों की मुसीबतें कम होने की बजाय बढ़ गईं हैं। हालात कब तक सामान्य होंगे कहा नहीं जा सकता।