बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मंगलवार को रायबरेली में कांग्रेस-एसपी गठबंधन प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पहुंचे। लालू यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी का नोटबंदी का फैसला जनता विरोधी है जिससे लोगों को सिर्फ परेशानी हुई। लालू प्रसाद ने दो हजार के नए नोट को चूरन की पुड़िया के साथ मिलनेवाले बच्चों के नोट की तरह का बताया।