फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में राहुल-प्रियंका की रैली नहीं होने से लालू यादव को सता रही ये चिंता!

Tue, 28 Oct 2025 10:02 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए अब कुछ ही दिन प्रचार के बचे हैं। लेकिन, उससे पहले एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो महागठबंधन की टेंशन बढ़ाती हुई नजर आ रही है।

दरअसल, बिहार में वोटिंग से पहले राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू प्रसाद यादव को एक चिंता सता रही है। लालू को लग रहा है कि जिस सरगर्मी से चुनाव की घोषणा से पहले प्रचार की जो सरगर्मी थी, वह रंग नहीं ले पाई है। उन्होंने अपनी चिंता कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंचा दी है।

इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सचिवालय सूत्र का कहना है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बिहार जा रही हैं। वह जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशी और महागठबंधन के समर्थन में प्रचार करेंगी। राहुल गांधी 29 अक्टूबर को तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य दिग्गज नेताओं की रैलियों की भी तैयारी है।

बता दें कि, बिहार में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे तो वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। इसके बाद 14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें