कोलकाता के तारातल्ला में भीषण हादसा हुआ है। यहां फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त पुल के ऊपर और नीचे गाड़ियां गुजर रही थीं। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की खबर है। फिलहाल NDRF की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है। देखिए इस घटना का वीडियो।