मोगा जिले के बंबिहा गांव में जन्में दविंदर बंबिहा का असली नाम दविंदर सिंह सिद्धू था। जुर्म की दुनिया में आने से पहले वह एक लोकप्रिय कबड्डी खिलाड़ी था। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाला दविंदर पढ़ाई में भी अच्छा था। साल 2010 में, जब वह कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था, तब उसका नाम एक हत्या के मामले में सामने आया था; यह हत्या गांव में दो समूहों में हाथापाई के बीच हुई थी। हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जहां वह कई गैंगस्टरों के संपर्क में आया और फिर शार्प शूटर बन गया था।