आरजेडी नेता तेजस्सेवी यादव से पहले कई बार मीडिया ने सवाल किया है कि वह अपनी शादी को लेकर क्या सोचते हैं और वह हमेशा कहते थे कि इसका फैसला मेरे मां-बाप करेंगे लेकिन फिलहाल तेजस्वी ने अपनी 6 साल पुरानी दोस्त से शादी कर ली है। आइए आपको बताते हैं कि कौन है तेजस्वी की दुल्हनिया जिस पर आया तेजस्वी का दिल। तेजस्वी की दुल्हनिया रेचेल कंपनी बारक्लेज के साथ काफी समय तक काम करती रही हैं। रेचेल एयर होस्टेज भी रहीं हैं। तेजस्वी की दुल्हन दिल्ली में रहती है और उनके पिता चंडीगढ़ में एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं।