कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। विपक्षी भाजपा और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा ने अपनी तीन सीटें बरकरार रखीं, जबकि जेडीएस ने बंगलूरू शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस से छीन लिया।